{"_id":"629cec595e1f3d43ca67e79d","slug":"fire-raibaraily-news-lko633836397","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों से लगी आग, तीन घरों की गृहस्थी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारणों से लगी आग, तीन घरों की गृहस्थी जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदागंज (रायबरेली)। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के पूरे सूबेदार गांव में रविवार को आग लगने से तीन घरों की गृहस्थी राख हो गई।
सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग बुझाई। एक घर में छप्पर के नीचे बंधी तीन बकरियां जल गईं।
गांव निवासी नदीम, चांद एवं नूर मोहम्मद के घर में दोपहर अचानक आग भड़क गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया।
लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीण आग के निकट पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा सके। ग्रामीणों ने आग लगने की खबर पुलिस और दमकल को दी।
दमकल के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में छप्पर, कपड़े, अनाज समेत अन्य गृहस्थी जलकर राख हो गई। नदीम के घर में बंधी तीन बकरियां चल गई। तीनों घरों में करीब ढाई लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।