{"_id":"60707d218ebc3ecabd52559e","slug":"fire-raibaraily-news-lko573373819","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, हजारों रुपये का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, हजारों रुपये का सामान राख
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र में हलोर चौराहा पर जूते-चप्पल की एक दुकान पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। व्यापारियों की मदद से आग बुझाई गई। हादसे में डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने दुकान मालिक को मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।
हलोर चौराहा पर जमशीर स्टोर के नाम से जूते चप्पल की दुकान है। बृहस्पतिवार रात दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने जमशीर को सूचना दी। इस बीच वहां व्यापारियों समेत अन्य लोगों ने मिलकर आग बुझाई, लेकिन तब तक जूते-चप्पल, फर्नीचर समेत सारा सामान जल चुका था।
घटना की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है। दुकान मालिक जमशीर ने बताया कि लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने दुकान मालिक को आश्वासन दिया है कि उपजिलाधिकारी को घटना से अवगत कराते हुए मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
सारी गृहस्थी जल गई, नहीं मिली कोई मदद
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पहरावा गांव में तीन दिन पहले आग से एक परिवार की सारी गृहस्थी जलकर स्वाहा हो गई, लेकिन अब तक कोई मदद नहीं मिली। कोई हालचाल लेने भी नहीं पहुंचा।
गांव निवासी छोटकी पत्नी छेदीलाल का परिवार एक छप्पर के नीचे गुजर-बसर कर रहा था। सारी गृहस्थी भी वहीं रखी थी। 6 अप्रैल को आग लगने से सब कुछ जलकर खाक हो गया। घटना से हल्का लेखपाल को अवगत कराया गया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। पीड़ित परिवार को अब तक कोई मदद नहीं मिल पाई है। पीड़ित परिवार ने आग लगने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाने की बात कही है।