फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   fire

आग से 11 बीघा फसल जली, बुझाने में किसान का बेटा झुलसा

Sat, 03 Apr 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
fire
शिवगढ़ में आग लगने से जली फसल। - फोटो : RAIBARAILY
शिवगढ़ (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में अक्षई गांव में बिजली की शॉर्ट सर्किट और बैंती गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से 11 बीघा फसल जलकर राख हो गई। वहीं बुझाने में किसान का बेटा झुलस गया।
विज्ञापन

अक्षई में बिजली के तार हवा में झूल रहे हैं। अभियंता केवल कनेक्शन काटने और राजस्व जुटाने में जुटे हैं। झूलते तारों से निकली चिंगारी से आग भड़ गई। इससे कालीचरन, बबलू, राममिलन, रामप्रकाश, गौरा पत्नी हौसिला की करीब दस बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

इसी तरह मथुरा नगर मजरे बैंती के समीप निकट गोपेश्वर महादेव राधा-कृष्ण समिति के नाम खेत हैं, जिसमें गेहूं के 110 बोझ मड़ाई के लिए रखे थे। अचानक आग लगने से पूरी फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के प्रबंधक सचिन अवस्थी ने बताया कि बैंती गांव के रहने वाले कृषक रामसुफल यादव बटाई पर खेत बोए हुए थे। रामसुफल का बेटा लवकुश ट्रैक्टर-थ्रेशर लेकर मड़ाई कराने गया था। खेत पहुंचा तो एक किनारे आग लगी थी। जिसे बुझाने में लवकुश झुलस गया।
तेज हवा के चलते पल भर में आग ने खेत में पड़े सभी बोझों को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक पूरी फसल जलकर राख हो गई। झुलसे लवकुश को निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है। लेखपाल अभिषेक पटेल ने बताया कि अज्ञात कारणों से आग लगी थी। 110 बोझ फसल जली है। रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।

आग से एक घर की गृहस्थी राख
डलमऊ। ब्लॉक क्षेत्र के पूरे मैडौलिन मजरे बरारा बुजुर्ग गांव में आग लगने से एक घर की गृहस्थी जलकर राख हो गई। गांव निवासी शिवबालक के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय घर पर कोई नहीं था। आग लगने से पूरी गृहस्थी जल गई। हाल ही में बेटे गोविंद की शादी में मिली बाइक भी जल गई। पीड़ित ने बताया कि करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय लेखपाल सोनू पटेल ने क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed