फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   fire

आग ने मचाई तबाही, एक घर व चार बीघा फसल जलकर राख

Sat, 03 Apr 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
fire
सलोन में लगी आग को बुझाते किसान। - फोटो : RAIBARAILY
सलोन (रायबरेली)। तहसील में तीन जगह शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। इसमें एक घर और चार बीघे फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

सलोन ब्लॉक क्षेत्र के खौसनहा गांव में बिजली की शॉर्टसर्किट से निकली चिंगारी शीतला के छप्पर पर गिर गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर काफी दिनों से तार आपस में टकराते थे।
विज्ञापन

कसवाने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। शीतला की बेटी इंद्र कुमारी की 22 अप्रैल को शादी है। इस वजह से ज्यादातर शादी का सामान खरीदकर घर में ही रखा था, जो आग में जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना सलोन ब्लॉक के पीछे घटित हुई है। यहां रईस और अली मोहम्मद का खेत है। इनके खेत में दिनेश कुमार गुप्ता और नईमुल निशा ने गेहूं और सरसों की फसल बोई थी। सरसों की फसल कटी खेत में पड़ी थी।
आग लगने से अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग लगने से ब्लॉक में नामांकन कराने आए उम्मीदवारों व उनके समर्थकों ने नामांकन छोड़ बुझाने का प्रयास किया।
सूचना पर पहुंची फायर टीम की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हल्का लेखपाल ने बताया कि लगभग चार बीघा फसल जली है। तीसरी घटना लालपुर ग्राम सभा के झपट्टी का पुरवा में घटी। यहां गेहूं की फसल में आग तो लगी, लेकिन समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया।
तहसीलदार अजय गुप्ता ने बताया कि खौसनहा और सलोन ब्लॉक के पीछे अग्निकांड की घटना बड़ी है। दोनों ही घटनाओं में लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
उधर, विद्युत वितरण खंड सलोन के एक्सईएन एमके अहिरवार ने बताया कि खौसनहा और सलोन ब्लॉक के पीछे आग लगने की जानकारी मिली थी। जांच कराई गई है, लेकिन घटनास्थल के आसपास बिजली की कोई लाइन नहीं है।
अज्ञात कारणों से लगी आग, आठ बीघा फसल जली
खीरों। ब्लॉक क्षेत्र के दोकनहा व अहिलवा के मध्य गेहूं की खड़ी फसल में शनिवार को दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गयी। इससे दोकनहा गांव के अशोक कुमार, नंद किशोर, चंद्र किशोर, सुरेश सिंह, प्रमोद सिंह व अहिलवा गांव के कल्लू यादव की की करीब आठ बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।

आग की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल हनोमान यादव ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आंकलन करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed