{"_id":"6065e1bd8ebc3e8c942f1953","slug":"fire-raibaraily-news-lko5721650154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से दो बीघा फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से दो बीघा फसल जलकर राख
विज्ञापन
अमावां में आग लगने से जली फसल।
- फोटो : RAIBARAILY
अमावां (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के पडऱई गांव में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लगने से दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह मिलकर आग बुझाई। आग लगने की सही वजह पता नहीं चल पाई है।
मखदुमपुर गांव निवासी किसान राजेंद्र प्रताप सिंह का खेत पडरई गांव में है। दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोगों की तरफ भागे। जब तक किसान पहुंचते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर दिया।
देखते ही देखते ही राजेंद्र प्रताप सिंह की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। लेखपाल रामानुज दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपने की बात कही।
विज्ञापन
बाग में आग लगने से मची अफरातफरी
सरेनी। ब्लॉक क्षेत्र के पूरे पांडेय गांव निवासी अनूप पांडेय की बाग में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बाग में उगी झाड़ियां धू-धूकर जलने लगी। बाग के पास खेत में बोई की गेहूं की फसल खड़ी थी, जो पक कर तैयार है। कहीं आग खेतों तक न पहुंच जाए। इस बात से लोगों में भय था। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। इस वजह से आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।