फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fire in restaurant due to short circuit, goods burnt

शॉर्ट सर्किट से रेस्टोरेंट में लगी आग, सामान जला

Mon, 28 Mar 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fire in restaurant due to short circuit, goods burnt
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर स्थित रेस्टोरेंट में रविवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे करीब चार लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

बछरावां कस्बे के दुर्गन टोला निवासी सुशील कुमार उर्फ बूटी का लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर पटेल नगर कॉलोनी के सामने रेस्टोरेंट है। रविवार की रात शॉर्ट सर्किट होने से रेस्टोरेंट के निचले हिस्से में आग लग गई। जब धुआं रेस्टोरेंट की बिल्डिंग में फैला तो वहां सो रहे कर्मचारी राज की नींद खुली। आग की लपटें देखकर उसने शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने अग्निकांड की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि आग से तीन फ्रिज, एसी काउंटर, एलईडी टीवी, छह पंखे, फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि रेस्टोरेंट में रखे दो भरे कॉमर्शियल सिलेंडर आग की चपेट में नहीं आए। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पीड़ित ने बताया कि लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम शालिगराम ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। टीम भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख
जगतपुर। कस्बे में जगतपुर- सलोन रोड के किनारे झोपड़ी में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। खुर्शीदाबानो सलोन रोड पर झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहती है। सोमवार को दोपहर में झोपड़ी में आग लग गई। लपटें इतनी तेज की देखते ही देखते पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। इससे झोपड़ी में रखा बेड, चारपाई, दाल, चावल, आटा कपड़ा समेत अन्य गृहस्थी जल गई। पीड़िता ने बताया कि दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ऊंचाहार एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि अगर जांच कर परिवार की मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed