फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fire broke out in the market, many shops burnt down

Raebareli News: मंडी में भड़की आग, कई दुकानें जलीं

Sun, 16 Mar 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 16 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the market, many shops burnt down
सलोन नवीन मंडी समिति में लगी आग। - फोटो : संवाद
सलोन (रायबरेली)। कस्बा स्थित नवीन मंडी में शुक्रवार को आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। आग की लपटें देख व्यापारियाें की भीड़ जुट गई। दमकल और व्यापारियों की मदद से आग पर काबू पाया गया, तब तक 20 लाख रुपये का सामान जल गया। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


होली पर जहां लोग रंग गुलाल लगाने में सराबोर थे। वहीं दोपहर में मंडी समिति की दुकानों में आग लग गई। धुआं निकलने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। सलोन और ऊंचाहार से पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन


फायर इंचार्ज गोपीनाथ मिश्रा ने बताया कि मो. फैज एंड ब्रदर्स, स्टार फ्रूट कंपनी, चांद फ्रूट कंपनी, मो. वारिस, आमिर ब्रदर्स, मो. आमिर एंड ब्रदर्स, साजिद एंड संस, सरफराज ट्रेडिंग कंपनी की दुकानों में आग लगी थी। इसमें करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed