फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   FIR on youth police arrested

साथी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज, गिरफ्तार

Fri, 24 Sep 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
FIR on youth police arrested
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान के दफ्तर में हुई फायरिंग में एक युवक की मौत के मामले में साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में प्रधान के दफ्तर की सुरक्षा में तैनात गार्डों की लापरवाही भी उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि लाइसेंसी बंदूक को प्रधान के दफ्तर में ही गार्ड छोड़कर चले गए थे, जबकि यह नियम विरुद्ध था। ऐसे में पुलिस ने बंदूकों के लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सुरक्षा गार्डों के खिलाफ भी जल्द केस दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन

हरचंदपुर के गढ़ी खास गांव के ग्राम प्रधान लक्ष्मीकांत का रायबरेली-महराजगंज रोड पर दफ्तर है। दफ्तर में सुरक्षा गार्ड भी लाइसेंसी बंदूक के साथ रहते हैं। गुरुवार शाम दफ्तर में गार्ड नहीं थे, जबकि उनकी लाइसेंसी बंदूकें वहीं पर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान युवकों ने आपस में लाइसेंसी बंदूकों का प्रदर्शन किया। इसी बीच गढ़ी खास गांव के रहने वाले राजवीर से लाइसेंसी बंदूक से चली गोली गांव के रहने वाले शुभम पासी (20) को लग गई थी।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी राजवीर लाइसेंसी बंदूक लेकर भाग गया था। हरचंदपुर थानेदार बृजेश राय ने रात में ही आरोपी को बंदूक के साथ दबोच लिया।
मृतक के पिता भगवती प्रसाद ने आरोपी राजवीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुुआ है कि महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बैखरा गांव निवासी नईम और सदगुरु यादव अपनी लाइसेंसी बंदूक के साथ प्रधान के दफ्तर में सुरक्षा गार्ड थे। दोनों दफ्तर में ही लाइसेंसी बंदूकें रखकर कहीं चले गए थे।
इन्हीं लाइसेंसी बंदूकों के प्रदर्शन के दौरान चली गोली से युवक की मौत हो गई थी। मामले में गार्डों की लापरवाही मानते हुए लाइसेंसी बंदूकों के लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए लिखापढ़ी शुरू हो गई है। साथ ही दोनों के खिलाफ जल्द केस भी दर्ज कराया जा सकता है।
पसरा सन्नाटा, थम नहीं रहे परिवारीजनों के आंसू
शुभम की हत्या से शुक्रवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। सभी कह रहे थे कि लाइसेंसी बंदूकों का प्रदर्शन न होता तो शायद यह घटना न होती। वहीं बेटे की हत्या से परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पिता भगवती प्रसाद समेत अन्य परिवारीजन रह-रहकर रो पड़ते हैं और कहते हैं कि यह सब कैसे हो गया।

युवक की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर आरोपी राजवीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में गार्डों की लापरवाही भी सामने आई है। दोनों बंदूकों के लाइसेंस निरस्त कराए जाएंगे। सुरक्षा गार्डों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। सीओ महराजगंज पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं।
श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed