फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   fir of Fraud

चार के खिलाफ धोखाधड़ी और जानलेवा हमले की एफआईआर

Sat, 21 Mar 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
fir of Fraud
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की जमीन न सिर्फ जालसाजी करके बेच दी गई बल्कि विरोध करने पर उस पर जानलेवा हमला किया गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि प्रकरण की जांच चल रही है।
विज्ञापन

मिल एरिया थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी बृजेंद्र कुमार अवस्थी ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उसने चक अहमदपुर नजूल पोस्ट ऑफिस के पीछे जमीन खरीदकर कब्जा कर लिया था। उसके मोहल्ले के रहने वाले जमीन विक्रेता रामेंद्र मोहन मिश्र ने उसकी जमीन को जालसाजी करके अपने रिश्तेदार को बेच दी। बीती 29 फरवरी को वह अपनी जमीन पर मिट्टी डलवा रहा था। इसी बीच आरोपियों ने पहुंचकर कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

जान से मारने की नियत से उस पर फायर किया। वह दीवानी कचहरी में कार्यरत है। थानेदार राकेश सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर सर्वोदय नगर निवासी रामेंद्र मोहन मिश्र, भदोखर थाना क्षेत्र के मधुपुरी मुंशीगंज निवासी धर्मेद्र कुमार दीक्षित और बांदा जिले के तिंदवारी रोड कालू कुआं निवासी श्रीमती माधुरी त्रिपाठी और शिवेंदम के खिलाफ धोखाधड़ी, जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed