फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   FIR lodged after seeking information on development works.

Raebareli News: विकास कार्यों की सूचना मांगने पर दर्ज कराई एफआईआर

Tue, 14 Jul 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 14 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged after seeking information on development works.
परशदेपुर। नगर पंचायत परशदेपुर में विकास कार्यों और आउटसोर्स कर्मचारियों की जानकारी मांगना शत्रोहन मिश्रा को भारी पड़ा। उन्हें सूचना तो नहीं मिली उल्टा शिकायतकर्ता पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। अधिशासी अधिकारी निमिषा भारद्वाज ने शिकायतकर्ता शत्रोहन पर अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए डीह थाने में एक तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

रविवार को नगर पंचायत परशदेपुर के सीतासगर तालाब के पास वृक्षारोपण कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान शत्रोहन मिश्रा ने ईओ निमिषा भारद्वाज से सरकारी भवन पर अवैध कब्जे को लेकर सवाल पूछा। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। ईओ ने बताया कि शत्रोहन ने निर्माण संबंधी जानकारी मांगी। उन्हें बताया गया कि अन्य जानकारी के लिए कार्यालय आएं। उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब वह गाड़ी में बैठकर जाने लगीं, तो शत्रोहन मिश्रा ने गाड़ी का गेट खोलकर अभद्रता की और धमकी दी।
विज्ञापन

वहीं, शत्रोहन मिश्रा ने बताया कि उन्होंने माता मिढुरिन देवी धाम के पास सरकारी भवन में ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से सामग्री रखने के बारे में पूछा था। इस पर ईओ आवेश में आ गईं। उन्होंने पहले भी नगर पंचायत परशदेपुर में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और बंद पड़े आरओ चिलर प्लांट की शिकायत की थी। इसी बात को लेकर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। पशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित कुमार शर्मा ने बताया कि निमिषा भारद्वाज की तहरीर पर शत्रोहन मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed