{"_id":"5e7a26c88ebc3e76a420f515","slug":"fir-lodge-raibaraily-news-lko5151479185","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर अपराधी पप्पू गिल्लिहा और उसके साथियों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिर अपराधी पप्पू गिल्लिहा और उसके साथियों पर एफआईआर
विज्ञापन
रायबरेली। तीन दिन पहले ग्रामीणों को धमकाने के मामले में जेल भेजे गए पप्पू गिल्लिहा और उसके साथियों पर शिकंजा और कस गया है। एक किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू गिल्लिहा और उसके साथियों पर दूसरी एफआईआर दर्ज की है। दलित किशोरी का आरोप है कि सभी ने घर में घुसकर उसे बंधक बनाकर छेड़खानी की। साथ ही उसके पिता से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस ने केस दर्ज करके प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली दलित किशोरी का आरोप है कि बीती 20 मार्च को गिल्लिहा गांव का रहने वाला सुरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू गिल्लिहा अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस आया। आरोप है कि पप्पू ने उसके घर में ही उसे बंधक बनाकर छेड़खानी की। अश्लील वीडियो दिखाई। इसके बाद उसके पिता से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी।
रंगदारी न देने पर परिवार को जान से मार डालने की धमकी दी। थानेदार राकेश सिंह ने बताया कि दलित किशोरी की तहरीर पर पप्पू गिल्लिहा के साथ ही उसके साथी धर्मेद्र यादव, मनोज कुमार यादव और अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
थानेदार का कहना है कि बीती 22 मार्च को ग्रामीणों को धमकाने के मामले में पप्पू गिल्लिहा व उसके कई साथियों को जेल भेजा जा चुका है। केस लिखकर प्रकरण की जांच कराई जा रही है। मामले में और शिकंजा कसा जाएगा। पप्पू गिल्लिहा के खिलाफ 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।