{"_id":"691f6b914d6e2bd783028d1e","slug":"fir-against-three-including-pradhan-and-panchayat-secretary-raebareli-news-c-101-1-slko1032-145252-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: प्रधान व पंचायत सचिव समेत तीन पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: प्रधान व पंचायत सचिव समेत तीन पर एफआईआर
Fri, 21 Nov 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
बछरावां। परिवार रजिस्टर में हेरफेर कर संपत्ति हड़पने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने बुधवार रात कोर्ट के आदेश पर ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। राजामऊ गांव के रहने वाले ओम प्रकाश ने बताया कि उनके भाई वीर प्रकाश का बीते 17 जनवरी को निधन हो गया। वीर प्रकाश के कोई संतान नहीं है।
वीर प्रकाश की पत्नी कांति 40 साल पहले घर छोड़कर दूसरी जगह चली गई। वीर प्रकाश की मौत के बाद संपत्ति हड़पने के लिए ग्राम प्रधान व पंचायत सेक्रेटरी ने षड्यंत्र के तहत परिवार रजिस्टर में कांति की जगह शिवकांती करने का प्रयास किया। इसी आधार पर दूसरी महिला ने मृतक भाई की जमीन अपने नाम वरासत कराने का प्रयास किया। ओमप्रकाश ने बताया कि इसकी शिकायत पंचायत सचिव व राजस्व अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने राजामऊ निवासी शिवकांति, ग्राम प्रधान श्याम कुमारी, पंचायत सेक्रेटरी वेदप्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।