{"_id":"61e5b5c1eed1b75c275ab879","slug":"fight-between-female-players-video-viral-raibaraily-news-lko613911881","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला खिलाड़ियों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला खिलाड़ियों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को जेल रोड पर दो लड़कियों के बीच होती मारपीट।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। शहर के जेल रोड पर सोमवार की शाम दो महिला खिलाड़ियों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस मूकदर्शक बनी रही और युुवतियां एक दूसरे की हाथ से पिटाई करती रहीं। एक युवती पुलिस की वर्दी भी पहने थी। झगड़ा करने के बाद दोनों लड़कियां घरों को चली गईं। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस का दावा है कि प्रकरण की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
जेल रोड पर सीएमओ ऑफिस के निकट दो युवतियों ने आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और फिर दोनों में घूंसे चलने लगे। यह देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। आसपास के लोगों की शिकायत पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के पहुंचने के बाद भी लड़कियां आपस में मारपीट करती रहीं। इसी बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इंदिरा नगर चौकी पुलिस के मुताबिक मारपीट करने वाली दोनों लड़कियां खिलाड़ी हैं और स्टेडियम आई थीं। कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि लड़कियों के मारपीट किए जाने का मामला जानकारी में आया है, लेकिन किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटना की पड़ताल कराई जा रही है।