{"_id":"d5f08b2753e2655033fdb5d67dd327aa","slug":"fed-up-with-the-cash-strapped-farmer-planted-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने लगाई फांसी
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। शव उसके घर के बरामदे में रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना के समय परिवारीजन खेत गए हुए थे।
मृतक के बेटे ने थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि बहन की शादी का कर्ज न चुका पाने से आहत पिता ने खुदकुशी कर ली।
बछरावां के बगाही मजरे विशुनपुर गांव निवासी रामलखन (45) के पास चार बीघे जमीन थी। वह खेती करता था। सुबह परिवारीजन खेत में काम करने चले गए।
दोपहर में लौटकर आए तो रामखलन का शव बरामदे में लगे पंखे के हुक से लटक रहा था। रामलखन ने इसी साल अपनी सबसे छोटी बेटी फूलमती की शादी की थी। बड़े बेटे राजेंद्र और बेटी सावित्री कीे शादी हो चुकी है।
रामचंद्र, मायाराम अभी अविवाहित है। राजेंद्र ने बताया कि बहन की शादी में पिता ने रिश्तेदारों से कर्ज लिया था। गेहूं की फसल खराब होने से अभी तक कर्ज नहीं चुका पाया था। इससे वह काफी परेशान थे। एसओ एसपी उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।