फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fear of murder in money transaction, important clues found

पैसों के लेनदेन में हत्या करने की आशंका, मिले अहम सुराग

Sun, 16 Jan 2022 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Fear of murder in money transaction, important clues found
रायबरेली। बैंक अधिकारी जय प्रकाश पाल की हत्या के मामले की पड़ताल कर रही पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। ऐसे में जल्द मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्र बताते हैं कि पैसों के लेनदेन में ही बैंक अधिकारी की हत्या की गई थी। इसमें से कुछ आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं, जबकि एक आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मृतक के बैंक अकाउंट समेत अन्य दस्तावेज चेक करने के दौरान पुलिस के हाथ अहम सुराग हाथ लगे, जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।
कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र के भवानी नगर देहली सुजानपुर गांव निवासी बैंक ऑफ बड़ौदा की डीह शाखा में तैनात सहायक प्रबंधक जय प्रकाश पाल की 11 जनवरी की रात हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें छह गोलियां मरी गईं थीं लेकिन आसपास के लोगों को मर्डर की भनक तक नहीं लगी। बुधवार सुबह घर के पास कार पार्किंग में बैंक अधिकारी का शव पड़ा मिलने पर लोगों को कत्ल की जानकारी हुई थी।
पुलिस लगातार वारदात को सुलझाने के लिए प्रयास कर रही थी। शनिवार को एसपी श्लोक कुमार ने मृतक की पत्नी, पिता समेत अन्य परिवारीजनों से मिलकर घटना के बारे में पूछताछ की थी।

परिवारीजनों से मिली कुछ अहम जानकारी के आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कराई थी। अब जांच में घटना से संबंधित जरूरी सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।
बताया जा रहा है कि जमीन के खरीद-फरोख्त को लेकर बैंक अधिकारी का उसके कुछ करीबियों से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।
इसी विवाद के चलते बैंक अधिकारी की हत्या कर दी गई। घटना में शामिल कई आरोपी पकड़े जा चुके हैं। वहीं एक फरार हत्या आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि बैंक अधिकारी की हत्या के मामले में कुछ सुराग मिले हैं। उसी के आधार पर पड़ताल चल रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। पैसों के लेनदेन में मर्डर की बात सामने आ रही है, लेकिन आरोपियों के पकड़ने और उनसे पूछताछ के बाद ही सही जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed