{"_id":"69615806e7e4bd0547039317","slug":"father-and-son-push-auto-driver-he-dies-after-being-crushed-by-a-truck-raebareli-news-c-101-1-slko1032-148579-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पिता-पुत्र ने ऑटो चालक को दिया धक्का, ट्रक से कुचलकर हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पिता-पुत्र ने ऑटो चालक को दिया धक्का, ट्रक से कुचलकर हो गई मौत
विज्ञापन
मृतक रामू ।
- फोटो : मृतक रामू ।
रायबरेली। जगतपुर के पिछवारा चौराहे पर शुक्रवार को ऑटो पर सवार पिता-पुत्र का किराये को लेकर चालक से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने महज 15 रुपये के लिए ऑटो चालक को पीटा और फिर उसे धक्का दे दिया। इससे वह सड़क से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने थाने में पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है। अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने विवाद करने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है।
पूरे बैशन मजरे जिंगना गांव निवासी सत्य प्रकाश सिंह उर्फ रामू (30) ऑटो चलाते थे। शुक्रवार को वह बुकिंग कर सवारियों को ऑटो से लेकर जलेसरा गांव जा रहे थे। ऑटो में पिता-पुत्र भी सवार थे। दोनों जगतपुर से बैठे थे और उन्हें पिछवारा चौराहा जाना था। चौराहे पर पिता-पुत्र उतरे तो चालक ने 15 रुपये किराया मांगा। इस पर विवाद होने लगा। पिता-पुत्र ने पहले सत्यप्रकाश की पिटाई की फिर उन्हें पीछे की तरफ धक्का दे दिया।
इससे वह सलोन से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और ट्रक को थाने में खड़ा करा लिया। सत्य प्रकाश की मौत से मां आरती, छोटे भाई श्यामू, पिता संतबख्श सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।