फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmers will be able to burn straw

भूसा नहीं जला सकेंगे किसान

Tue, 02 Feb 2016 12:23 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण को साफ सुथरा बनाने की कवायद अब कृषि विभाग की ओर से भी शुरू की गई है। फसलों की कटाई व मड़ाई के बाद बचे अवशेष (भूसा) को जलाना अब किसानों के लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों ने भूसे के जलाने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। आदेश आने पर संबंधित अधिकारियों को प्रसार-प्रसार करके किसानों को जागरूक करने की बात कही है।
विज्ञापन


बावजूद इसके यदि कोई भूसा जलाएगा तो उस किसान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में तीन लाख 85 हजार किसान है। अक्सर देखा जाता है कि गेहूं हो या फिर धान समेत अन्य फसल।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल की कटाई, मड़ाई के बाद बचे अवशेष (भूसा) को किसान खेत में ही जला देते हैं। खेत में भूसा जलाने के कारण धुआं उठता है, जिसके कारण पर्यावरण को नुकसान होता है।

बढ़ते प्रदूषण के खतरे के चलते कृषि विभाग की ओर से फसलों के भूसा जलाने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। यहां आदेश आने पर विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

कृषि विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को गांवों में प्रचार-प्रसार करके किसानों को जागरूक करने की बात कही गई है, ताकि वह फसलों के बचे अवशेष को खेतों में जलाने के बजाय सड़ाएं।

बात न बनने पर किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कृषि अधिकारियों के अनुसार भूसे को जलाने पर प्रतिबंध लगाने से न सिर्फ पर्यावरण साफ सुथरा होगा।

बल्कि खेत की मिट्टी की सेहत भी सुधरेगी। दरअसल किसान फसलों के बचे अवशेष को खेत में जला देते हैं। इससे प्रदूषण होता है। यदि बचे अवशेष को खेत में ही सड़ा दें तो मिट्टी की सेहत ठीक हो सकेगी।


मिट्टी की सेहत ठीक होने पर फसल उत्पादन भी बढ़ेगा। खेतों में फसलों के भूसे को जलाने के कारण मिट्टी की उर्वरा शक्ति में कमी आ रही है। इस प्रयोग से मिट्टी की सेहत में सुधार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed