{"_id":"581b80de4f1c1bac31437f38","slug":"farmers-warming-bonfire-burned-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव ताप रहा किसान जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलाव ताप रहा किसान जिंदा जला
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से हादसा
- फोटो : Demo Pic.
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक किसान जिंदा जल गया। यह घटना उस समय हुई, जब किसान पत्नी के साथ अलाव ताप रहा था। इसी दौरान कपडे़ में अचानक आग लग गई। उसे जब तक जानकारी होती, आग की लपटें तेज हो गई।
किसी तरह उसे आग बुझाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के द्वंदगढ़ निवासी किसान नन्हकऊ (70) पुत्र रामजियावन रात में सर्दी लगने पर अलाव ताप रहा था।
साथ में उसकी पत्नी रुकाना भी थी। बताते हैं कि इसी दौरान चिंगारी से नन्हकऊ के कपड़ों में आग लग गई। उसे तब जानकारी हुई, जब आग की लपटें तेज हुई। पत्नी रुकाना बाहर भागी और शोरगुल मचाया। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक नन्हकऊ 90 फीसदी जल चुका था। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानेदार एसएन यादव का कहना है कि मामला की जांच कराई जा रही है।