फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer killed by lightning, three scorched

बिजली गिरने से किसान की मौत, तीन झुलसे

Wed, 24 Aug 2016 12:45 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 24 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed by lightning, three scorched
lighting - फोटो : getty images
सलोन कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई, दो महिलाओं समेत तीन लोग झुलस गए। किसान बकरी चराने गया था, जबकि अन्य खेतों पर काम करने के दौरान बिजली की चपेट में आए।
विज्ञापन


इस घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने गांव पहुंचकर झुलसे लोगों को सीएचसी पहुंचाया। लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे रामसेरी मजरे जौधहा गांव निवासी श्रीनाथ (45) किसान था। मंगलवार शाम को बकरी चराने गया था। गांव के संतोष कुमार की पत्नी सूरजकली (40), भांजी सुमनदेई (25) धान की रोपाई कर रही थी और गांव का राधेश्याम (30) खेत में काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और बारिश शुरू हो गई। बारिश होने पर श्रीनाथ एक पेड़ के नीचे जाकर छिप गया। इसी दौरान बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आकर श्रीनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरजकली, सुमनदेई और राधेश्याम गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण और परिवारीजन पहुंच गए। सलोन कोतवाल अमरसिंह रघुवंशी फोर्स के साथ गांव पहुंचे और झुलसे लोगों को सीधे सीएचसी सलोन पहुंचाया।  एसडीएम मोतीलाल यादव भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।


एसडीएम ने बताया कि मृतक किसान और झुलसे लोगों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed