फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fair begins with Aarti and Deepdan

आरती, दीपदान के साथ मेले की शुरुआत

Thu, 18 Nov 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fair begins with Aarti and Deepdan
ऊंचाहार। क्षेत्र के गोकना गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति ने दीपदान व गंगा आरती आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम धीरज श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह और बृजेश सिंह ने मां गंगे की आरती व दीपदान किया। इसके साथ ही गंगा स्नान व तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हो गया। घंटा-घड़ियाल शंख की ध्वनि व मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
वैदिक रीति रिवाज के अनुसार 2100 दीपक जलाकर अमृत रूपी जलधारा में प्रवाहित किया गया। दीपदान के बाद गंगा तट पर स्नान शुरू हो गया है। गोकना घाट दीपदान करने पहुंचे पशुसेवी श्याम साधू ने कहा कि गोकना घाट पर समिति साफ-सफाई के साथ ही वैदिक रीति-रिवाजों को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

यह सराहनीय कार्य है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि गंगा तट को साफ रखें और जल में कूड़ा न फेंके। कार्यक्रम में राम नारायन तिवारी ने पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर तहसीलदार अजय गुप्ता, समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी, संरक्षक रतीपाल शुक्ल, हरिश्चंद्र कौशल, अमरेंद्र सिंह, रजनीश पांडेय, सुदामा तिवारी, रमेश कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाहार विधायक ने भी किया गंगा आरती व दीपदान
गोकना घाट पर क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने मां गंगे की आरती व दीपदान किया। सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे विधायक ने मां की पूजा अर्चना कर अपने परिवार व क्षेत्र के लोगों की सुख समृद्धि, उन्नति, निरोगी व दीर्घायु जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर सपा के ब्लाक अध्यक्ष बृजेश यादव, रज्जन दुबे, रजोल सिंह, संजय सिंह, लल्लू यादव, गंगा विशुन, मनीष शुक्ला, धीरज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed