फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Excessive soil removal, work stopped

Raebareli News: मानक से अधिक निकाली मिट्टी, रुकवाया काम

Fri, 27 Feb 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 27 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Excessive soil removal, work stopped
रायबरेली। शहर में रिंगरोड फेज दो का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कार्यदायी एजेंसी की ओर से नियमों को ताक कर रखकर खनन किया जा रहा है। छह फीट खोदाई की परमीशन लेकर 12 फीट मिट्टी निकाली जा रही है। किसानों ने इसकी शिकायत खनन अधिकारी से की। इस पर काम रोक दिया गया, लेकिन मौके पर कोई देखने नहीं गया है। इससे किसानों में गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या को देखते हुए 22 किमी लंबा रिंगरोड फोरलेन बनाया जा रहा है। सदर तहसील क्षेत्र में डिडौली से सैदनपुर, सुलखियापुर, पासापुर, परिगवां, अलादपुर, कंचौदा नानकारी, चकलोहराहार, डिडौली, लोहरामऊ, सलारपुर, नौबती, दरीबा, रेती खुर्द बुजुर्ग, बिनोहरा, फकरुलहसन खेड़ा, मछेछर, पासापुर, सुल्तानपुर आइमा, बेलाभेला, कुचरिया, सरायदामों गांवों के पास निकले रिंगरोड पर मिट्टी की भराई का काम चल रहा है। मिट्टी खनन के लिए कार्यदायी एजेंसी ने खनन विभाग से छह फीट खनन करने का परमीशन लिया है, लेकिन कहीं पर 10 तो कहीं पर 12 फीट खोदाई कर दी गई है।
विज्ञापन

सुलखियापुर गांव के पास मिट्टी खनन मानक के विपरीत किया जा रहा है। किसान रामहेत, शिवशंकर त्रिवेदी, आशुतोष चौधरी,अंकुर बाजपेयी ने बताया कि इतनी गहरी खोदाई कर दी गई है कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है। बरसात में अगल-बगल खेतों की मिट्टी दूसरे के खेतों में बह जाएगी। इससे खेती करने में परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पहले भी हो चुके हादसे
जिले से होकर निकले गंगा एक्सप्रेस-वे और रायबरेली-प्रयागराज चौड़ीकरण करने के लिए मानक के विपरीत खनन किया गया। जगतपुर, सलोन क्षेत्र में खेतों को तालाब बना दिया गया है। इसमें गिरकर कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाजवूद खनन विभाग और प्रशासन इस ओर ध्यान नहींं दे रहा है। यदि समय रहते अधिकारी नहीं चेते, तो कोई हादसा हो सकता है।

इनसेट
रोकवा दिया गया है काम
मानक के विपरीत काम नहीं होने दिया जाएगा। लोगों की शिकायत पर सुलखियापुर गांव के पास खनन रोकवा दिया गया है। जांच में मानक के विपरीत खनन पाया गया, तो कार्रवाई की जाएगी।
सुरेश कुमार लकड़ा, जिला खनन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed