फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Exam

29 हजार को देनी थी पीईटी, नहीं आए 13301 अभ्यर्थी

Sat, 15 Oct 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Exam
रायबरेली में शनिवार को एफजी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 के लिए जिले में बनाए गए सभी 31 केंद्रों पर 16,219 ने इम्तिहान दिया, जबकि 13,301 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में 29,520 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। वाराणसी से आने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे और बस स्टेशन पर भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। परीक्षा छूटने पर कई जगह जाम जैसी स्थिति रही। रविवार को भी दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसमें सभी 31 केंद्रों पर 14,760 अभ्यर्थी आवंटित थे, जिनमें से 7,969 अभ्यर्थी उपस्थित और 6,791 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई दूसरी पाली की परीक्षा 14,760 अभ्यर्थियों को देनी थी लेकिन 8,250 अभ्यर्थियों ने इम्तेहान दिया और 6,510 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। सभी परीक्षा केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे, जबकि 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए। प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे और बस स्टेशन जाकर अभ्यर्थियों की भीड़ पर नजर रखी, क्योंकि परीक्षा के बाद हर कोई घर लौटने के लिए रेलवे और बस स्टेशन पहुंचा। परीक्षा छूटने पर जिला अस्पताल चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा, रतापुर चौराहा समेत कई जगह जाम जैसी स्थिति रही। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 31 परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में परीक्षा शांतिपूर्वक कराई गई। परीक्षा को देखते हुए 10 सेक्टर बनाए गए थे और और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी।

अभ्यर्थियों को उम्मीद, रिजल्ट अच्छा आएगा
परीक्षा देने आईं अभ्यर्थी प्रिया यादव और अमृता गुप्ता ने कहा कि जैसी तैयारी की थी, उस हिसाब से प्रश्नपत्र काफी अच्छा रहा। परीक्षा के परिणाम भी बेहतर आने की उम्मीद है। कुछ सवालों ने उलझाया, लेकिन ऐसे सवालों के पीछे समय बर्बाद नहीं किया। माला पटेल बोली कि बहुत अच्छा पेपर रहा। इसके लिए काफी मेहनत की थी। निखिल उपाध्याय ने कहा कि परीक्षा को लेकर काफी तैयारी की थी। पेपर अच्छा हल हुआ है। नतीजे भी अपेक्षा के अनुरूप रहेंगे। आदर्श पांडेय और विशाल सिंह ने कहा कि दूर से आना था। पेपर कहीं छूट न जाए, इसलिए पहले से ही यहां आ गए थे। समय से परीक्षा केंद्र पहुंच गया। परीक्षा दे दी है, अब रिजल्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed