{"_id":"e732b564f688be88250822db54f3df89","slug":"ex-en-made-the-mortgage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन को बनाया बंधक
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल से जगतपुर रजबहे में पानी न आने से खफा किसानों के सब्र का बांध सोमवार को फूट पड़ा। कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसानों ने न सिर्फ प्रदर्शन कर नारेबाजी की, बल्कि सिंचाई विभाग के दक्षिणी खंड के अधिशासी अभियंता दीप कुमार को बंधक बना लिया।
आधा घंटे तक किसानों ने अधिशासी अभियंता को गाड़ी से नहीं उतरने दिया। इस दौरान खूब खरीखोटी सुनाई। बाद में अधिशासी अभियंता ने मौके पर पहुंचकर समस्या का निस्तारण करने की बात कही, तब कहीं जाकर किसानों का गुस्सा शांत हो सका।
राही ब्लॉक क्षेत्र के कोला हैबतपुर, जनसेरा, मेजरगंज समेत एक दर्जन गांव के किसान जगतपुर रजबहा से फसलों की सिंचाई करते थे। तीन साल से रजबहे में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे किसान खेती नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
सुबह किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन देने के साथ ही प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर अधिशासी अभियंता पहुंचे तो किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने अधिशासी अभियंता को बंधक बना लिया।
उन्हें गाड़ी से नीचे नहीं उतरने दिया। किसानों का गुस्सा देखकर अभियंता के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई।
किसान शिव बहादुर, उदयराज, लाल बहादुर, राज बहादुर, संतराम, दिनेश यादव, हरिकेश सिंह, सर्वेश कुमार, बिंदादीन, सतीश, रामपाल, अरुण तिवारी, बिंदेश्वरी, अरविंद पटेल आदि का कहना था कि पानी न छोड़े जाने के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।
अफसरों से शिकायत करो तो वह ध्यान नहीं देते हैं। तीन साल से पानी न आने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाद में अधिशासी अभियंता ने किसानों के साथ वार्ता की और भरोसा दिया कि उनकी समस्या दूर कराई जाएगी।
यही नहीं अधिशासी अभियंता ने जगतपुर रजबहा का जायजा लिया और आश्वासन दिया कि जल्द पानी छोड़ा जाएगा। इससे किसानों का गुस्सा शांत हो सका।