{"_id":"58af2d1b4f1c1b0511b23929","slug":"evm-malfunction-was-heavy-on-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम की खराबी मतदाताओं पर पड़ी भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम की खराबी मतदाताओं पर पड़ी भारी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
evm
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथों पर ईवीएम की खराबी मतदाताओं पर भारी पड़ी। वोट डालने पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मतदान केंद्र उर्मिला इंटर कॉलेज में ईवीएम खराब होने पर भाजपा प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।
डीएम, एसपी को सूचना देने के एक घंटे बाद फोर्स पहुंची, तब मशीन ठीक कराई गई और हंगामा शांत हुआ। इस दौरान पुलिस व भाजपाइयों की तीखी तकरार हुई। इसके अलावा कई अन्य बूथों पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें आई। हालांकि शिकायत मिलने पर अफसरों ने ईवीएम ठीक कराकर मतदान शुरू कराया।
रायबरेली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र उर्मिला इंटर कॉलेज में ईवीएम खराब हो गई। इससे तय समय सात बजे से मतदान शुरू नहीं हो सका। इसकी सूचना पर पहुंची रायबरेली सीट की भाजपा प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव व उनके समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान काफी देर तक अफरातफरी रही। घंटे भर बाद ईवीएम ठीक कराकर मतदान शुरू कराया जा सका। इसी तरह रायबरेली विस सीट के मतदान केंद्र खोवा मंडी, किला बाजार, मधपुरी में भी ईवीएम खराब होने से लेट से मतदान शुरू हो सका।
मतदान केंद्र रतंसीपुर में ईवीएम खराब होने से एक घंटे बाद मतदान शुरू हो सका। इससे मतदाताओं को परेशानी हुई। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के छतौना मरियानी बूथ पर ईवीएम की बैटरी डाउन हो गई। इससे कुछ देर तक मतदान प्रभावित रहा। बाद में दूसरी बैटरी लगाकर मतदान शुरू कराया गया।