फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Every side quest to save the environment.

हर ओर दिखी पर्यावरण बचाने की ललक

Mon, 06 Jun 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला/रायबरेली
अमर उजाला/रायबरेली Updated Mon, 06 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Every side quest to save the environment.
पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विश्व पर्यावरण दिवस पर हर किसी में पर्यावरण को संरक्षित करने की ललक दिखी। कहीं पर जागरूकता रैली तो कहीं पर गोष्ठी आयोजित की गई। शहर में कई जगह रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


ग्रामीण अंचलों में कई जगह जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण किया, तो बच्चों रैली निकालकर लोगों पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का संकल्प दिलाया। एनटीपीसी में पद यात्रा निकाली गई। वन विभाग के रेंज अफसरों के अलावा अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजित कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
विज्ञापन



वन विभाग की ओर से इंदिरा उद्यान में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन अलंकृता शक्ति त्रिपाठी ने पौध रोपण किया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डीएफओ उमाशंकर दोहरे कहा कि जुलाई में जिलेभर में 19 लाख 20 हजार पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी कर्मचारियों और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। सदर तहसीलदार सौरभ शुक्ला ने कहा कि हर किसी को पौधे लगाना चाहिए। पौधे रहेंगे तो जीवन सुरक्षित रहेगा। सभी को पर्यावरण बचाने के लिए आगे आने की जरूरत है।

इस मौके पर अधिवक्ता डीपी पाल, लक्ष्मी शंकर बाजपेयी, डीके सिंह, सदर वन क्षेत्राधिकारी डीके सिंह, खेमराज, नरसिंह बहादुर के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। एनटीपीसी की ओर से पर्यावरण पद यात्रा निकाली गई।

ऊर्जा विहार परिसर में पौधरोपण किया गया। समूह महाप्रबंधक विनोद चौधरी नेजल, वायु, मृदा और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प दिलाया। डीएवी स्कूल के बच्चों ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। इंदिरा नगर स्थित उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय परिसर में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता हुई।

इसमें प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने पौध लगाकर पौधरोपण के लिए जागरूक किया। साथ ही लोगों के पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस मौके पर पीके मिश्रा, बीपी मौर्या आदि मौजूद रहे।


उधर, स्काउट गाइड्स ने रैली निकालकर पर्यावरण को हराभरा बनाने का संकल्प दिलया। अस्पताल चौराहा, सुपरमार्केट, कचेहरी रोड समेत अन्य चौराहे पर रैली निकाल को लोगों को जागरूक किया। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय मोहन वन ने स्काउट भवन परिसर में पौधरोपण किया।

डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र में तहसील, सीएचसी, शांति मनोहर इंटर कॉलेज सहित कई विद्यालयों में पौधरोपण किया गया। बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर मनोज कुमार मिश्रा, विनीत त्रिवेदी, आशीष जायसवाल, आशीष द्विवेदी मौजूद रहे।

जेसीआई की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, आनंद में पौधरोपण किया गया। इसके बाद गोष्ठी आयोजित कर प्रकृति को हराभरा रखने पर विचार विमर्श किया गया।

अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पानी, शुद्ध हवा जीवन की अनमोल दवा है। यह तभी मिलना संभव जब पेड़ पौधे सुरक्षित रहेंगे। विकास के नाम पर पृथ्वी और प्रकृति से खिलवाड़ किया जाता है। यही ग्लोबल वार्मिंग, भूकंप, सुनामी का कारण हैं।

इस मौके पर हरिओम गुप्ता, प्रभात श्रीवास्तव, सचिन मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे। सलोन प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्रीय विधायक आशा किशोर ने वन विभाग की ओर से वन चेतना केंद्र में हुए कार्यक्रम में पौधरोपण किया।


विधायक ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। ब्लॉक प्रमुख निर्मला देवी ने पौधरोपित किए। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी डीएन सिंह, सहदेव यादव, कुदरत अली, शिवकरन, महेंद्र पटेल मौजूद रहे। उधर, डीह ब्लॉक क्षेत्र में भी विधायक आशा किशोर ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed