फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Entering the house and sparring with the girl

घर में घुसकर युवती के साथ छींटाकशी, विरोध में मारा चाकू

Tue, 28 Dec 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Entering the house and sparring with the girl
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक मनचले ने घर में घुसकर युवती संग छींटाकशी की। विरोध करने पर चाकू मारकर उसे जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

घटना पर नाराजगी जताने पर मनचले ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर पीड़िता के माता-पिता और बड़ी बहन को भी पीटकर जख्मी कर दिया।
सूचना पर सीओ सदर वंदना सिंह, थानेदार यशकांत सिंह ने जांच की। साथ ही घायलों को सीएचसी बेलाभेला पहुंचाया। चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
भदोखर की 20 वर्षीय अनुसूचित जाति की एक युवती घर के बाहर काम कर रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक पहुंचा और युवती के साथ छेड़खानी करने लगा।
युवती घर के अंदर चली गई तो युवक घर के अंदर घुसकर छींटाकशी करने लगा। विरोध करने पर युवक ने चाकू से उस पर हमला कर दिया।
चाकू युवती के चेहरे पर लगा। शोरगुल पर युवती के माता-पिता व बड़ी बहन पहुंची तो युवक ने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी।
युवती के साथ उसके माता-पिता व बड़ी बहन को भी गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को सीएचसी बेलाभेला पहुंचाया।
थानेदार का कहना है कि पीड़िता की मां की तहरीर पर गांव के रहने वाले वाहिद, शाहिद, रेशमा और इदरीश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव में छींटाकशी करने पर युवती और उसके परिवारीजनों के साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। मामले में केस दर्ज करके चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed