{"_id":"5818dbf74f1c1baa31436674","slug":"entered-in-the-truck-parked-bikes-two-friends-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दो दोस्तों की मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदागंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात खड़े ट्रक में बेकाबू बाइक जा घुसी। इससे उस पर सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों अपने अन्य साथी से मिलने दीनशाहगौरा जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार मृतक हेल्मेट नहीं लगाए थे।
गदागंज थाना क्षेत्र के फजल अली का पुरवा मजरे जलालपुर निवासी बबलू (21) और सुरेश (24) दोस्त थे। रात में दीनशाहगौरा गांव में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने के लिए बाइक से जा रहे थे। गदागंज-दीनशाहगौरा मार्ग स्थित नहर के पास पहले से ही एक ट्रक खड़ा था।
बताते हैं कि बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी और अनियंत्रित बाइक ट्रक में जा घुसी। इससे गंभीर रूप से घायल बबलू और सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। थानेदार हंसराज यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र में सोमवार रात वैन की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई। भदोखर थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी आशू (16) बाइक से गांव जा रहा था। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर कुचरिया गांव के पास तेज रफ्तार वैन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
इससे आशू घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आशू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया। चालक फरार हो गया। थानेदार विमल सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
सलोन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को बेकाबू कार की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। सलोन कोतवाली क्षेत्र के बड़ा रतनपुर गांव निवासी अमरजीत (17) पुत्र राकेश कुमार यादव सोमवार दोपहर सलोन स्थित पेट्रोल टंकी से डीजल लेकर साइकिल से गांव लौट रहा था।
बाबू का पुरवा के निकट बाईपास रोड पर प्रतापगढ़ से रायबरेली की तरफ जा रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल युवक को पीएचसी सलोन पहुंचाया।
हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल और फिर वहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवारीजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में किशोर की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि मृतक के पिता राकेश कुमार यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है।