{"_id":"588e27404f1c1b2e3de804d1","slug":"enroll-today-in-the-eyes-of-the-third-eye","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी आंख की नजर में आज से नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी आंख की नजर में आज से नामांकन
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली कलेक्ट्रेट में रविवार को नामांकन तैयारियों का जायजा लेते डीएम और एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को लेकर छह विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे से जिले में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहेगा। पूरी नामांकन प्रक्रिया तीसरी आंख की जद में होगी। यानि हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
बैरीकेडिंग का कार्य पूरा हो गया है। रविवार को जिला प्रशासन के अफसरों ने तैयारियों का जायजा लिया। साफ कहा कि नामांकन के दौरान सुरक्षा में कतई लापरवाही न बरती जाए। जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों रायबरेली, सरेनी, ऊंचाहार, हरचंदपुर और बछरावां, सलोन के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक की जाएगी।
छह सीटों के लिए अलग-अलग नामांकन प्रक्रिया होगी। रायबरेली सीट के प्रत्याशी न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे। इसी प्रकार बछरावां सीट के न्यायालय अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, हरचंदपुर न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, सरेनी सीट के सैनिक कल्याण विभाग सभागार, सलोन सीट के प्रत्याशी न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट, ऊंचाहार विधान सभा सीट के उम्मीदवार न्यायालय एडीएम वित्त एवं राजस्व कक्ष में अपना नामांकन पत्र देंगे।
विज्ञापन
नामांकन कक्ष में रिटर्निंग अफसर अथवा कक्षों में उनके ओर से नामित सहायक रिटर्निंग अफसर की ओर से नामांकन पत्र लिए जाएंगे। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी समेत पांच लोग ही अंदर जा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया कराने के लिए पूरी किलेबंदी कर ली गई है।
सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहेंगे। हर बैरियर के पास एक थानेदार समेत अन्य पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। डीएम अनुज कुमार झा और एसपी अब्दुल हमीद ने रविवार को नामांकन कक्ष की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम-एसपी ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन कोई करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रोहन वैश्य का कहना है कि उम्मीदवार द्वारा अधिकतम चार सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, लेकिन जमानत धनराशि एक बार ही जमा करनी होगी।
अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए जमानत की धनराशि दस हजार रुपये और आरक्षित उम्मीदवारों के लिए जमानत की धनराशि पांच हजार रुपये तय की गई है। मतपत्रों में उम्मीदवार की नवीन फोटो भी लगी होनी चाहिए। आवंटित कक्षों में ही नामांकन की सारी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
चुनाव की महत्वपूर्ण तिथियों पर एक नजर
नामांकन 30 जनवरी से
अंतिम तिथि 6 फरवरी
नामांकन पत्रों की जांच 7 फरवरी
नाम वापसी 9 फरवरी
मतदान 23 फरवरी
मतगणना 11 मार्च