फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Encroachment

हाईवे के किनारे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अफरातफरी

Sun, 05 Jun 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Encroachment
रायबरेली-जगतपुर। एनएचएआई के अफसरों ने हाईवे किनारे अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया। मुंशीगंज से लेकर ऊंचाहार तक अतिक्रमण हटवाया जाना है।
विज्ञापन

रविवार को दूसरे दिन जगतपुर कस्बे में अफरातफरी के बीच अतिक्रमण हटवाया गया। व्यापारियों और अधिकारियों में कहासुनी भी हुई।
रायबरेली-प्रयागराज हाईवे की पटरी तक अतिक्रमण कर लिया गया है। इस वजह से आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। कई लोगों ने पक्की दीवार तक बना ली थी।
कई लोग टिनशेड डालकर कारोबार कर रहे थे। एनएचएआई की ओर से पटरी से नौ मीटर के दायरे में आने वाले अतिक्रमण हटवा जा रहा है।
मुंशीगंज बाईपास के पहले नई बस्ती में रहने वाले कई लोगों का अतिक्रमण हटवाया गया। इसके बाद दो दिन से जगतपुर कस्बे में अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। इसके बाद बाबूगंज और ऊंचाहार में अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

जगतपुर में अतिक्रमण हटवाने के दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। व्यापारी नेता अनिल बाजपेयी ने कहा है कि समय देने के बाद अतिक्रमण हटाया जाता तो इतना नुकसान न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी रमेश जायसवाल, वीरेंद्र गुप्ता, मो. आलम, दिनेश श्रीवास्तव, मोनू दीक्षित, सीताराम, सुरेंद्र द्विवेदी का कहना है कि तोड़फोड़ से व्यापार बाधित हो रहा है। इससे व्यापारी भुखमरी की कगार पर आ जाएंगे।
मुंशीगंज कस्बे में आए दिन लगता जाम
रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर मुंशीगंज कस्बे में भले ही बाईपास बना है, लेकिन अभी भी यहां पर जाम लगा रहता है। व्यापारियों ने सड़क तक अतिक्रमण कर लिया है।

कस्बे से होकर डलमऊ की तरफ छोटे और भारी वाहन निकलते हैं। अतिक्रमण होने की वजह से अक्सर जाम लगा रहता है। मुंशीगंज रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। अतिक्रमण होने के कारण जाम खुलवाने में पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed