{"_id":"69e0c667b620ea293c0740c5","slug":"electricity-connection-not-received-even-after-court-order-in-raebareli-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: बिजली अफसरों की मनमानी का आलम, कोर्ट के आदेश के बाद भी उपभोक्ता को नहीं दिया कनेक्शन; मांग रहे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: बिजली अफसरों की मनमानी का आलम, कोर्ट के आदेश के बाद भी उपभोक्ता को नहीं दिया कनेक्शन; मांग रहे पैसे
Thu, 16 Apr 2026 04:54 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 16 Apr 2026 04:54 PM IST
सार
रायबरेली में बिजली कर्मियों की मनमानी का आलम यह है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी उपभोक्ता को कनेक्शन नहीं मिला। निर्धारित पैसे भी जमा कर दिए। लेकिन, अतिरिक्त पैसे की मांग को लेकर मामले को लटकाया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन। (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के रायबरेली में न्यायालय के आदेश के बावजूद उपभोक्ता को घरेलू विद्युत कनेक्शन नहीं मिल रहा है। वह लगातार अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। अवर अभियंता पर पैसे मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
मामला घुरवारा क्षेत्र के वजीरगंज नरसवां गांव का है। गांव निवासी वसंत लाल बिजली कनेक्शन के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया है। बताया कि उनके पिता के नाम कनेक्शन था। उनकी मृत्यु के बाद पीडी के लिए आवेदन किया था। आवेदन न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने विभाग को 20 हजार रुपये जमा करने पर नया कनेक्शन देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
वसंत लाल ने न्यायालय के आदेश पर 20 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद भी विभाग उन्हें नया कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। आरोप है कि अवर अभियंता नए कनेक्शन के लिए और अधिक पैसे मांग रहे हैं। जेई मुकेश भारती ने पैसे मांगने के आरोप को बेबुनियाद बताया। कहा कि छह से सात दिन की प्रक्रिया पूरी होते ही कनेक्शन जुड़वा दिया जाएगा।
विज्ञापन