फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव का बिगुल फुंका, बिछने लगी चुनावी बिसात

Tue, 15 Jun 2021 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
election
रायबरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा के साथ ही जिले में घमासान शुरू हो गया है। 26 जून को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

तीन जुलाई को मतगणना के बाद उसी दिन रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। चुनाव की तारीख आते ही राजनीतिक दल अपने-अपने दावेदार उतारने की तैयारी में जुट गए हैं। पूरे जिले में चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है।
जिले में जिला पंचायत सदस्य पद की 52 सीटों के लिए घमासान खत्म होने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। छतोह द्वितीय और डलमऊ प्रथम सीटों से निर्वाचित दो जिला पंचायत सदस्यों की मृत्यु होने के बाद उप चुनाव कराए जाने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तारीख की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही जिले में सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा और कांग्रेस प्रबल दावेदार मैदान में उतारने के लिए गुणा-भाग करने में जुट गए हैं। भाजपा में कई दावेदारों के नाम प्रकाश में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि दावेदार सेट करने के लिए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक चहलकदमी शुरू हो गई है। कांग्रेस में भी सीट को किसी न किसी तरह अपने पक्ष में आने के बाद दिल्ली दरबार तक गहमागहमी है।
इसी सप्ताह पार्टियों से समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा होने की उम्मीद है। उधर, जिला प्रशासन भी शांतिपूर्वक और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए तैयारियों में जुट गया है।
चुनाव का कार्यक्रम
दिनांक चुनावी प्रक्रिया
26 जून सुबह 11-3 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे
26 जून दोपहर तीन बजे के बाद परचों की जांच
29 जून नामांकन पत्रों की वापसी
03 जुलाई दोपहर तीन बजे तक मतदान
03 जुलाई दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना व परिणाम घोषणा
52 डीडीसी करेंगे मतदान, इन्हीं में से बनेगा प्रथम नागरिक
जिले में 52 जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। यही डीडीसी मतदान करेंगे। साथ ही इन्हीं में से कोई एक जिले की प्रथम नागरिक की कुर्सी पर बैठेगा। इस सीट को अपने कब्जे में करने के लिए भाजपा इस बार पूरी ताकत लगाए है। हालांकि कांग्रेस भी पीछे नहीं है। अन्य पार्टियों के पदाधिकारी भी भाग्य आजमाने के प्रयास में हैं। हालांकि प्रत्याशी उतारने के लिए भाजपा, कांग्रेस माथापच्ची करने में जुट गई है। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक दावेदारों की चहलकदमी बढ़ गई है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तारीखों की घोषणा हो गई है। 26 जून को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। तीन जुलाई को मतदान और मतगणना होगी। शांतिपूर्वक और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
राम अभिलाष, एडीएम (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed