{"_id":"6068af528ebc3ed8347ee5eb","slug":"election-raibaraily-news-lko5725481182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी ने बदला निर्णय, महराजगंज प्रथम से राजाराम त्यागी होंगे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी ने बदला निर्णय, महराजगंज प्रथम से राजाराम त्यागी होंगे प्रत्याशी
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। 24 घंटे के अंदर ही भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने अपना निर्णय बदलते हुए जिला पंचायत सदस्य की महराजगंज प्रथम सीट से पूर्व विधायक राजाराम त्यागी को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इससे पहले इस सीट पर दूसरे दावेदार का चयन किया गया था।
बताया जा रहा है कि भाजपा नेताओं ने इस सीट पर पूर्व विधायक को टिकट न दिए जाने को लेकर नाराजगी जताई थी। साथ ही इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की थी। इसके बाद ही इस सीट पर पूर्व विधायक को चुनाव लड़ने की हरी झंडी दे दी गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 52 वार्ड सदस्यों के लिए आरक्षण की सूची जारी हुई थी, तभी से महराजगंज प्रथम सीट पर दावेदारी को लेकर भाजपा समेत अन्य दलों में घमासान मच था।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य की महराजगंज प्रथम सीट से पूर्व विधायक राजाराम त्यागी की दावेदारी पक्की मानी जा रही थी, लेकिन ऐन वक्त पर उन्हें टिकट नहीं मिला था। इस सीट से एक नेता के खास माने जाने वाले दावेदार रामप्रकाश पासी को टिकट दे दिया था। इसको लेकर बवाल मच गया था। पार्टी कार्यकर्ता इसको लेकर नाराज हो गए थे।
यही वजह रही कि 24 घंटे के अंदर ही इस सीट पर पूर्व विधायक राजाराम त्यागी को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। पूर्व विधायक ने बताया कि वह चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे।
बछरावां विधायक रामनरेश रावत, पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, प्रभात साहू ने खुशी जताई है। उधर, इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल को फोन मिलाकर पूछने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी नहीं बताया और फोन काट दिया।