{"_id":"6a87586925b4d2837b08502a","slug":"elderly-womans-body-found-hanging-from-a-noose-raebareli-news-c-101-1-slko1031-165622-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वृद्धा का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वृद्धा का फंदे से लटका मिला शव
Fri, 21 Aug 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। रायबरेली में महिला रेलवे कर्मी की 62 वर्षीय सास निराशा देवी (पत्नी विनोद) का शव बुधवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान रही है।
निराशा देवी मूलरूप से बिहार के दरभंगा जिले के दोमे गांव की निवासी थीं। उनकी बहू पूजा कुमारी रेलवे विभाग में ट्रैक मेंटेनर के पद पर तैनात हैं। पूजा एक श्रमिक संघ की नेता भी हैं। निराशा अपनी बहू के साथ रेलवे कॉलोनी में रहती थीं। सुबह सात बजे बहू ने कमरे में लोहे की रॉड से साड़ी के सहारे उनका शव लटका देखा। बहू की सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना की तहकीकात की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। परिजनों और बहू ने घटना के बारे में कुछ नहीं बताया है।
पुलिस जांच जारी पुलिस का दावा है कि रात में खाना खाने के बाद निराशा अपने कमरे में सो गई थीं। उनकी बहू दूसरे कमरे में थी। सुबह बहू के उठने पर निराशा का शव फंदे से लटकता मिला। सर्किल अधिकारी सदर आशीष निगम ने बताया कि वृद्धा की मौत की घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी।