{"_id":"690ba6e4b9c2efd9790c7c22","slug":"eight-students-will-participate-in-the-divisional-debate-raebareli-news-c-101-1-slko1034-144247-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मंडलीय वाद-विवाद में भाग लेंगे आठ विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मंडलीय वाद-विवाद में भाग लेंगे आठ विद्यार्थी
Thu, 06 Nov 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से होने वाली दो अलग-अलग मंडलीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए जिले के आठ छात्र-छात्राएं चयनित किए गए हैं। इन विद्यार्थियों का चयन पिछले दिनों हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में किया गया था। चयनित विद्यार्थियों के विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है। प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि मंडलीय प्रतियोगिता 15 एवं 20 नवंबर को लखनऊ में होगी, जिसमें चयनित विद्यार्थियों को शामिल कराना है।
डॉ. संपूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता और महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन 30 अक्तूबर को हुआ था। दोनों ही प्रतियोगिताओं में विषय के पक्ष एवं विपक्ष से प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया है।
डॉ. संपूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए चंद्रपाल इंटर कॉलेज गंगागंज की शिवांशी शर्मा एवं सोनी और जीआईसी डीह के संजीत मौर्या एवं मयंक अवस्थी चयनित हुए हैं। महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए शहर के राजकीय इंटर कॉलेज से सौरभ शर्मा एवं रामू शुक्ला और राजकीय हाईस्कूल बिरनावां से सत्नेश कुमार एवं रुद्रभान का चयन हुआ है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने चयनित विद्यार्थियों की सूची उप शिक्षा निदेशक और मंडलीय प्रतियोगिता कराने वाले विद्यालय को भेज दी है, ताकि चयनित विद्यार्थियों को मंडल स्तर पर प्रतिभाग कराया जा सके। चयनित विद्यार्थियों को मंडलीय प्रतियोगिता में शामिल कराने के लिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कहा है।
समग्र शिक्षा-माध्यमिक के जिला समन्वयक इरफान अहमद ने बताया कि मंडल स्तरीय डॉ. संपूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता 15 नवंबर को राजकीय जुबली इंटर कॉलेज लखनऊ और मंडल स्तरीय महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता 20 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज में होगी।