{"_id":"6217b7e965800b7b3043ad08","slug":"efforts-to-capture-government-land-near-power-substation-raibaraily-news-lko619256639","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपकेंद्र भुएमऊ के पास सरकारी जमीन पर कब्जे का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपकेंद्र भुएमऊ के पास सरकारी जमीन पर कब्जे का प्रयास
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। राही ब्लॉक क्षेत्र के गोंदवारा गांव स्थित बिजली उपकेंद्र भुएमऊ के पास बुधवार रात सरकारी जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया।
सूचना पर डीह पुलिस ने न सिर्फ निर्माण कार्य रुकवाया, बल्कि एक युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एसडीएम सदर राजेंद्र कुमार शुक्ला ने लेखपाल को सरकारी भूमि मुक्त कराने का आदेश देकर केस दर्ज कराने को कहा है।
गोंदवारा गांव स्थित बिजली उपकेंद्र भुएमऊ के पास सरकारी जमीन है। कुछ लोगोें ने कब्जा करने के लिए इस जमीन पर गेहूं की फसल की बोआई करवा दी। बुधवार रात यहां पक्का निर्माण भी शुरू हो गया।
शिकायत पर डीह थानेदार रवींद्र सोनकर ने निर्माण कार्य रुकवा कर पूरे दीना गांव के दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसडीएम सदर ने बताया कि लेखपाल से कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए हैं।