फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   education

अभी बच्चों के हाथों तक किताबें पहुंचना मुश्किल

Thu, 08 Jul 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
education
रायबरेली। जिले में कक्षा एक से आठ तक में पढ़ने वाले 2.97 हजार बच्चों को अभी पाठ्य पुस्तकें मिलने में समय लग सकता है। वजह यह कि किताबों की आपूर्ति बहुत धीमी रफ्तार से हो रही है। दो चरणों में हुई आपूर्ति में लगभग 1.38 लाख किताबें ही मिली हैं। यह किताबें भी महज कक्षा आठ की हैं। बाकी कक्षाओं की एक भी किताब नहीं आई है।
विज्ञापन

जिले में दो लाख 97 हजार 169 छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें बांटी जानी हैं। इसके लिए 20 लाख 22 हजार 715 किताबों की जरूरत है। विद्यालय एक जुलाई से खुल गए हैं, जहां बच्चों को उपस्थित होने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

अध्यापकों को विद्यालय में उपस्थित रहने और प्रशासनिक कार्य समेत अन्य जरूरी कामकाज पूरे करने के लिए कहा गया है। इनमें पाठ्य पुस्तक वितरण का कार्य भी शामिल है। अभी किताबें स्कूलों तक नहीं पहुंची है, जिससे बच्चों को किताबें बांटने का काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति 2 जुलाई से शुरू हुई। पहले चरण में कक्षा आठ की हिंदी और विज्ञान की 55723 किताबें आई थीं। दूसरे चरण में गत दिवस आई किताबों की संख्या 83147 है। इसमें कक्षा आठ की अंग्रेजी, विज्ञान और संस्कृत की किताबें शामिल हैं।

इस तरह जिले को 20.22 लाख किताबों के सापेक्ष 1.38 लाख किताबें ही मिली हैं। जिला समन्वयक (सामुदायिक शिक्षा) संजीव गुप्ता ने बताया कि अब तक मिली किताबों को सुरक्षित रखवा दिया गया है। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा का कहना है कि पाठ्य पुस्तकों का वितरण जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed