फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   education

निजी स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई से वंचित रह गए 271 गरीबों के बच्चे

Tue, 15 Jun 2021 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
education
रायबरेली। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गरीबों के बच्चों का निजी अस्पतालों में दाखिला करवाकर मुफ्त शिक्षा दिलवाने की व्यवस्था के तहत मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग में लॉटरी की गई।
विज्ञापन

आवेदन करने वाले 271 बच्चे दाखिले से वंचित रह गए, क्योंकि जिन स्कूलों में दाखिले का विकल्प दिया था, वह स्कूल पहले ही फुल हो गए। लॉटरी में 204 बच्चों को निजी अस्पताल आवंटित किया गया।
विज्ञापन

निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब परिवार के बच्चे के दाखिले की व्यवस्था की गई है।
योजना के तहत बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद लॉटरी के माध्यम से स्कूलों का आवंटन किया जाता है। द्वितीय लॉटरी के लिए 486 गरीब परिवारों ने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन किए थे। जांच में 11 आवेदन निरस्त कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को लॉटरी के माध्यम से 475 गरीबों के बच्चों में निजी स्कूलों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई। 204 बच्चों में स्कूलों का आवंटन किया गया है।

271 बच्चों में स्कूलों का आवंटन नहीं हो सका है, क्योंकि आवेदन में जिन स्कूलों का विकल्प दिया था, उन स्कूलों में 25 प्रतिशत का लक्ष्य पहले ही पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि स्कूलों के खुलने के बाद संबंधित बच्चों का आवंटित स्कूलों में दाखिला होने के साथ ही मुफ्त शिक्षा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed