फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   education

ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता में शालिनी को पहला स्थान

Sat, 10 Apr 2021 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
education
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के बख्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आईआईपीए परियोजना के तहत ऑनलाइन क्षमता विकास निर्माण प्रोग्राम का आयोजन किया गया। नमामि गंगे प्रोजेक्ट की डायरेक्टर जनरल श्यामली सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्कूल के प्रतिभागी छात्रों को संबोधित करते हुए प्रोजेक्ट संचालन और आईआईपीए के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन क्विज और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें प्रखर, आस्था, शुभी, सना, अर्पिता व अभिनव सहित स्कूल के एक सैकड़ा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में स्कूल की कक्षा-12 की छात्रा शालिनी का गंगा बचाओ का संदेश देता पोस्टर आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतियोगिता में उसे प्रथम स्थान मिला। जबकि कक्षा नौ की छात्रा सना को दूसरा और कक्षा 11 की छात्रा शुभी के पोस्टर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्र ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये छात्र-छात्राओं को स्वच्छ गंगा अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साक्षी सिंह ने गंगा के धार्मिक और आर्थिक महत्व पर प्रकाश डाला।

स्कूल के प्रबंधक सुनील सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद रहकर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहबर्धन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अभिषेक रंजन, श्रुति मिश्रा, प्रशांत दुबे सहित अन्य स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed