{"_id":"6224ebe89f7864670153b4d7","slug":"during-the-cleaning-the-girl-was-bitten-by-a-poisonous-animal-raibaraily-news-lko620648228","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ-सफाई के दौरान युवती को जहरीले जंतु ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ-सफाई के दौरान युवती को जहरीले जंतु ने काटा
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार सुबह घर की साफ-सफाई करते समय युवती को जहरीले जंतु ने काट लिया। जब तक घर के लोग उसे अस्पताल लेकर जाते, तब तक उसकी मौत हो गई।
युवती की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। जोहवा शर्की गांव निवासी राम किशोर की बेटी शालिनी (22) की घर पर सफाई कर रही थी। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसकी अंगुली में काट लिया।
इसके कुछ देर बाद युवती अचेत हो गए। यह देख घर के लोग कुछ समझ पाते, तब तक युवती ने दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता रामकिशोर ने बताया कि कुछ सामान लेने वह गोसाईगंज गया था। वापस घर आया तो देखा कि बेटी शालिनी चारपाई पर अचेत अवस्था में पड़ी है।
विज्ञापन
देखते ही देखते कुछ ही देर में उसकी मृत्यु हो गई। उसके दाहिने हाथ की अंगुली में कुछ कटे होने का निशान है। एसओ उरेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।