{"_id":"633c818b1319601655186123","slug":"durga-pooja-raibaraily-news-lko6514882140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ स्थानों पर होगा दुर्गा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ स्थानों पर होगा दुर्गा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में आठ स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। हालांकि ट्रैक्टर-ट्रॉली से प्रतिमाओं को ले जाने पर रोक लगने से भक्त असमंजस की स्थिति में हैं। उन्हें सूूझ नहीं रहा है कि किस वाहन से वह प्रतिमाएं ले जाकर भू-विर्सजन करें। इसको लेकर अफसरों के पास भी कोई ठोस जवाब नहीं हैै।
इस बार जिले में 728 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गईं हैं, जहां पर पूजा अर्चना हो रही है। बुधवार को शहर क्षेत्र में राजघाट, हरचंदपुर थाना क्षेत्र में अंचलेश्वर, आस्तीक देव मंदिर लालूपुर खास, बछरावां क्षेत्र के भंवरेश्वर मंदिर सई नदी किनारे, जबकि सरेनी क्षेत्र में रालपुर, डलमऊ में डलमऊ गंगाघाट, ऊंचाहार क्षेत्र में गोकना, खरौली गंगाघाट पर दुर्गा प्रतिमाओं को भू-विसर्जन होगा। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, एसडीएम सदर शिखा संखवार, सीओ सदर वंदना सिंह, नगर पालिका के ईओ डॉ. आशीष कुमार सिंह ने राजघाट स्थित विसर्जन स्थल का जायजा लिया। साफ-सफाई ठीक तरीके से करने के निर्देश दिए।
कुछ सूझ नहीं रहा किस वाहन का करें प्रयोग
षाड़ंगी चौराहा स्थित दुर्गा पूजा कमेटी के आयोजक अनिल बिहारी, चंदापुर कोठी स्थित दुर्गा पूजा कमेटी के आयोजक ऋषि राज त्रिपाठी, अमन नगर स्थित दुर्गा पूजा कमेटी के आयोजक आशुतोष श्रीवास्तव, राजकीय कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा कमेटी के आयोजक गुड्डू त्रिवेदी ने दुुर्गा प्रतिमाओं के भू-विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के प्रयोग पर रोक लगाए जाने पर नाराजगी जताई है। कहते हैं कि प्रतिमाओं की ऊंचाई अधिक होती है। इसलिए बंद वाहनों में ले जाकर उनका विसर्जन करना मुश्किल है। कुछ सूझ नहीं रहा कि विसर्जन में किस वाहन का प्रयोग करूं। वैसे हम लोग इस बार डीसीएम से प्रतिमाओं का विसर्जन करने के बारे में तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
संवैधानिक तरीके से किया जा सकता विसर्जन
एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह का कहना है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लोगों को कतई न बैठाएं। संवैधानिक तरीके से नियमों का पालन करते हुए प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा सकता है। इस दौरान सतर्कता बरतें, जिससे किसी भी हादसे से बचा जा सके।