फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dumper collided with Bolero in Raebareli one woman died and 14 people were injured

Raebareli News: डंपर से टकराई बोलेरो, एक महिला की मौत... 14 लोग घायल; शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

Sat, 19 Apr 2025 10:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Apr 2025 10:39 AM IST
सार

रायबरेली में तेज रफ्तार बोलेरो, डंपर से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 14 लोग घायल हो गए। ये सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
dumper collided with Bolero in Raebareli one woman died and 14 people were injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के रायबरेली में शुक्रवार की रात रायबरेली-सुल्तानपुर रोड पर डंपर और बोलेरो में टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 14 लोग घायल हो गए। घायलों पांच बच्चे भी शामिल है। सात घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से एम्स रेफर कर दिया गया। मृतक महिला समेत छह घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद डंपर चालक भाग गया। 

विज्ञापन


हादसा मिल एरिया के मलिन के पुरवा के पास हुआ। रात करीब 11 बजे अमेठी जिले के जामो थाना के शिवपुर से एक बोलेरो हरचंदपुर के डिडौली गांव आ रही थी। इसी दौरान मलिन का पुरवा के पास तेज रफ्तार बोलेरो सामने से डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

सात घायल एम्स के लिए रेफर

हादसे में बोलेरो सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि पत्थरकटा शिवपुर निवासी गौरव पुत्र पप्पू, शिवपुर निवासी अंशु (14) पुत्र विष्णु, अंकुर (12) पुत्र विष्णु, नायरा (5) पुत्री नरेश, कार्तिक (2) पुत्र नरेश, रुद्र (7) पुत्र नरेश, संगीता (40) पत्नी नरेश, श्रीराम, अरुण कुमार दुबे समेत 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां से सात लोगों को एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। गाड़ी अरुण कुमार दुबे चला रहे थे। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली

सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि डंपर और बोलेरो की टक्कर में एक महिला की मौत हुई है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर डीएम हर्षिता माथुर और एसपी डॉ यशवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed