फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Due to pilgrimage in Ganga in Chaitra month's full moon

चैत्र मास की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Fri, 19 Apr 2019 11:39 PM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: rajni rajni Updated Fri, 19 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन

रायबरेली। चैत्र मास की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। डलमऊ के विभिन्न घाटों के अलावा सरेनी और ऊंचाहार के गंगा तटों पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।

विज्ञापन


दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारों के साथ गंगा में डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर स्थित मंदिरों और शिवालयों में पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन



सबसे ज्यादा भीड़ डलमऊ के घाटों पर रही। यहां पर तहसील क्षेत्र के साथ-साथ दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु सुबह से ही हर हर गंगे के जयकारों के साथ स्नान किया। डलमऊ के किला घाट, सड़क घाट, रानी शिवाला घाट, पथवारी घाट, संकट मोचन घाट आदि घाटों पर स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर पंचायत और क्षेत्रीय प्रशासन की लापरवाही से मुराईबाग चौराहे से गंगा तट डलमऊ तक सड़क की पटरियों पर जगह-जगह मौरंग और गिट्टी की ढेरों के साथ विभिन्न प्रकार से फैले अतिक्रमण के कारण श्रद्धालुओं को समस्याओं से जूझना पड़ा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed