फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   DRM saw the reality of passenger amenities

डीआरएम ने देखी यात्री सुविधाओं की हकीकत

Thu, 03 Feb 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
DRM saw the reality of passenger amenities
रायबरेली। मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने बुधवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं की हकीकत परखी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से बातचीत कर उन्हें होने वाली परेशानी के बारे में भी जाना। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के प्रमुख स्थलों पर जाकर मौका मुआयना कर उजागर खामियों को दूर कराने के लिए मौजूद कर्मचारियों को निर्देशित भी किया।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम ने प्रतापगढ़ से निरीक्षण शुरू किया। वह प्रतापगढ़, अंतू, मिसरौली, अमेठी का निरीक्षण करते हुए लखनऊ लौटने लगे तो रास्ते में गौरीगंज, फुरसतगंज और रायबरेली में भी हाल्ट कर मुआयना किया। देर शाम वह रायबरेली स्टेशन पहुंचे और करीब 15 मिनट रुके।
विज्ञापन

डीआरएम के साथ मंडल कार्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भी आई। डीआरएम समेत अन्य अफसरों ने रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और स्वच्छता की हकीकत परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने खानपान के स्टाल, कार्यालय कक्ष, लोको एवं गार्ड लॉबी, पावर केबिन, एसएम आफिस का भी निरीक्षण किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि डीआरएम ने कर्मचारियों से कोविड-19 के संबंध में सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए यात्री सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।
दो घंटे देरी से आई पंजाब मेल, नौचंदी
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली तीन महत्वपूर्ण ट्रेनें बुुधवार को दो से ढाई घंटा देरी से यहां पहुंची। इनमें पंजाब मेल, पद्मावत और नौचंदी एक्सप्रेस प्रमुख तौर से शामिल रही। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन नंबर-13006 पंजाब मेल दो घंटे की देरी से आई।

किसी तकनीकी खामी की वजह से आधा घंटा स्टेशन पर रोके रखने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन नंबर-14208 पद्मावत एक्सप्रेस और सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन नंबर-14512 नौचंदी एक्सप्रेस भी दो से ढाई घंटा तक देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि लंबी दूरी की ट्रेनें कोहरे की वजह से लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed