{"_id":"586a912e4f1c1ba3781584df","slug":"drizzle-grew-cold-people-titure","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से बढ़ी सर्दी, ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से बढ़ी सर्दी, ठिठुरे लोग
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को सर्दी में हाथ में कंबल और शाल लेकर रेलवे स्टेशन जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रविवार रात हुई बूंदाबांदी ने सर्दी को और बढ़ा दिया। सोमवार दिनभर बदली छाई रहने से चौथे दिन भी सूर्यदेव के दीदार नहीं हो सके। इससे लोग ठिठुरते रहे। सर्दी का आलम ये है कि अलाव के इर्द-गिर्द ही लोगों का दिन बीता।
रेलवे व बस स्टेशनों पर आने वाले मुसाफिरों को ठंड से दो-चार होना पड़ रहा है। वजह जिला प्रशासन की ओर से अलाव जलवाने की व्यवस्था महज खानापूरी तक सीमित है। इससे लोगों में नाराजगी भी है।
इधर, नए साल की शुरुआत होते ही मौसम का मिजाज और बिगड़ता जा रहा है। रविवार रात अचानक मौसम और बिगड़ गया। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इससे सर्दी और बढ़ गई। सोमवार को भी धूप नहीं निकली।
विज्ञापन
इससे जिला अस्पताल चौराहे, सिविल लाइंस चौराहे, रेलवे और बस स्टेशन चौराहे पर आने-जाने वाले लोग ठंड से ठिठुरते देखे गए। एक तरफ सर्दी बढ़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ अलाव जलवाने में जिला प्रशासन की ओर से कंजूसी ही बरती जा रही है।
इक्का-दुक्का स्थानों पर ही अलाव जलवाए जा रहे हैं। कमोवेश यही हाल देहात क्षेत्र के कस्बों का है, जहां पर अलाव नहीं जलवाए गए हैं। आने-जाने वाले मुसाफिरों को सर्दी से दो-चार होना पड़ रहा है। सर्दी को देखते हुए कोयले और लकड़ी की बिक्री भी बढ़ गई है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व शत्रुघ्न वैश्य का कहना है कि समस्त एसडीएम से अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं तो उपजिलाधिकारियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
सर्दी और कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल को निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा नीलांचल सुपरफास्ट 13 घंटे, काशी विश्वनाथ छह घंटे, गंगा गोमती एक घंटे, अर्चना सुपरफास्ट आधा घंटे लेट रही।
ट्रेनों के इंतजार में घंटों यात्रियों को स्टेशन पर बिताना पड़ रहा है। अलाव की व्यवस्था न होने के कारण मुसाफिरों को ठिठुरना पड़ रहा है।