फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dogs scratching the dead bodies on the banks of the Ganges, the video went viral

गंगा किनारे शव नोचते रहे कुत्ते, वीडियो वायरल

Mon, 23 Aug 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dogs scratching the dead bodies on the banks of the Ganges, the video went viral
डलमऊ (रायबरेली)। सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें श्मशान घाट पर एक शव को कुत्ते नोच रहे हैं। वीडियो देखकर लोगों ने नाराजगी जताई और मामले में कार्रवाई की मांग की। हालांकि एसडीएम का कहना है कि शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन

डलमऊ कस्बे के श्मशान घाट पर रविवार की सुबह कुछ आए थे। इन लोगों ने देखा कि यहां नदी के किनारे पड़े एक शव को कुछ कुत्ते नोच रहे हैं। इन लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहला मौका नहीं है। आए दिन लावारिस शवों को कुुत्ते नोचते रहते हैं।
विज्ञापन

कोतवाल बृजमोहन सिंह का कहना है कि कुत्तों के शव नोचने के मामले की जानकारी मुझे नहीं है। डलमऊ चौकी पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि यदि इस तरह के मामला सामने आए तो शवों का अंतिम संस्कार जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम डलमऊ रामकुमार शुक्ला का कहना है कि कुछ लोग शव का अंतिम संस्कार करने आए थे लेकिन बीच में ही शव को छोड़कर चले गए। जानकारी मिलने के बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed