फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Diwali will be sweet for one lakh poor

एक लाख गरीबों की दिवाली होगी मीठी, इस बार मिलेगी चीनी

Tue, 26 Oct 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Diwali will be sweet for one lakh poor
रायबरेली। जिले में एक लाख अंत्योदय कार्डधारकों को तीन-तीन किलो चीनी मिलेगी। इसके लिए उन्हें 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मूल्य चुकाना होगा।
विज्ञापन

शासन से जिले को 305 मीट्रिक टन चीनी मिल गई है। कोटेदारों को चीनी की उठान का आदेश दिया गया है। चीनी का वितरण नवंबर में होगा।
मार्च 2014 में कोटे की दुकानों से गरीबों को चीनी का वितरण बंद कर दिया गया था। पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों को बाजार से चीनी खरीदनी पड़ती थी।
अंत्योदय कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से तीन-तीन किलो चीनी दीपावली पर देने का आदेश दिया गया है। गरीबों में अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर महीने की एक-एक किलो चीनी नवंबर में दी जाएगी। जिले को 305 मीट्रिक टन चीनी मिली है।
विज्ञापन

इन कार्ड धारकों को मिलेगी तीन-तीन किलो चीनी
ब्लॉक का नाम अंत्योदय कार्डधारक
अमावां 5746
ऊंचाहार 3257
खीरों 8033
छतोह 3350
जगतपुर 3671
डलमऊ 6803
डीह 3793
गौरा 4303
बछरावां 8028
महराजगंज 4862
राही 8951
रोहनियां 1534
लालगंज 6792
शिवगढ़ 2160
सतांव 7059
सरेनी 8635
सलोन 6374
हरचंदपुर 5267
शहर 3233
कुल 1,01,912
जिले के 1,01,912 अंत्योदय कार्डधारकों को दीपावली पर तीन-तीन किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दी जाएगी। 305 मीट्रिक टन चीनी आ गई है। कोटेदारों को उठान के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विमल कुमार शुक्ला, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed