{"_id":"5814ea8e4f1c1b980dbc29a6","slug":"diwali-today-the-house-shone-with-the-light-of-chandeliers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली आज, झालरों से जगमगाये घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली आज, झालरों से जगमगाये घर
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
दिवाली
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली पर हर तरफ उल्लास का माहौल है। लोगों के चेहरे खुशी से दमक रहे हैं। महालक्ष्मी के स्वागत में रंगबिरंगी झालरों से घर जगमगा गये हैं। दीपावली से एक दिन पहले शनिवार को नगर से लेकर गांवों तक छोटी दीपावली/ नरक चतुर्दशी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।
लोगों ने नरक चतुर्दशी के दिन सुबह स्नान कर यमराज की पूजा व शाम के समय दीपदान किया। कहते हैं ऐसा करने से मनुष्य को नर्क की यातनाओं और अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। समय बदलने के साथ सुबह स्नान करके यमराज की पूजा करने का चलन तो अब रहा नहीं, हां शाम को लोगों ने घरों और प्रवेश द्वारों पर दीया जरूर जलाया।
छोटी दीपावली मनाने के लिए लइया, गट्टा, चूरा से लेकर, मिठाई, पटाखा, मोमबत्ती आदि की खूब बिक्री हुई। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दीपावली आज मनाई जाएगी। शुभ मुहूर्त पर महालक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिविधान से पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन
एक दिन पहले से ही घरों, प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजा दिया गया है। शाम होते ही घर विद्युत झालरों से जगमगा उठे। शहर के सुपर मार्केट, कचहरी रोड, कैपरगंज, घंटाघर, सर्राफा बाजार, सब्जी मंडी तिराहा, रेलवे स्टेशन रोड समेत अन्य बाजारों में खरीदारों की काफी भीड़ रही।
जीआईसी ग्राउंड में लगे पटाखा बाजार में सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। लाइया-चूरा के साथ मिट्टी के बने खिलौनों की दुकानों पर लोगों की खूब भीड़ रही। दुकानदार राजू सोनी, बबलू, शिवप्रसाद आदि का कहना है कि इस बार दीपावली पर कारोबार अच्छा रहा।
दीपावली पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश मूर्ति के साथ पूजन सामग्री की खूब बिक्री हुई। राम कृपाल तिराहा, आरडीए कांप्लेक्स, हाथी पार्क में फूलों की दुकान सजी रही। गुलाब के साथ कमल के फूल खूब बिके। फूल विक्रेता दिनेश, सरोज कुमार कहते है कि गणेश-लक्ष्मी पूजा में कमल का फूल की मांग सबसे अधिक होती है।