फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Divyang and very old voters will now choose their MLA sitting at home

दिव्यांग व अति वृद्ध वोटर अबकी घर बैठे चुनेंगे अपना विधायक

Thu, 11 Nov 2021 07:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Divyang and very old voters will now choose their MLA sitting at home
रायबरेली। दिव्यांग और 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग वोटरों को अबकी विधानसभा चुनाव में बूथों पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे घर बैठे ही अपने विधायक का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने ऐसे वोटरों का मतदान पोस्टल बैलेट से करवाने के आदेश दिए हैं। पत्र आने के बाद जिले में इसकेे लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। जिले में करीब 28 हजार वोटरों को विधानसभा चुनाव में इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

चुनावों में अक्सर दिव्यांग व बुजुर्ग वोटरों को मतदान करने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। परिवार के लोग उन्हें गोद में उठाकर बूथ पर मतदान कराने ले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में तमाम बुजुर्ग मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाते हैं। आयोग ने दिव्यांगों और बुजुर्गों की इस समस्या को दूर करने के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान करवाने का निर्णय लिया है।
इस व्यवस्था के तहत मतदान कार्मिक घर जाकर पोस्टल बैलेट के जरिए दिव्यांगों और 80 साल से अधिक उम्र के वोटरों का मतदान कराएंगे। मतदान कार्मिक पोस्टल बैलेट से मतदान कराने के बाद उसे स्वयं लाकर जमा करेंगे।
ईवीएम के मतों के साथ पोस्टल बैलेट के मतों की भी गिनती की जाएगी। निर्वाचन आयोग की पहल के बाद जिला प्रशासन 80 साल से अधिक आयु व दिव्यांग मतदाताओं का आंकड़ा तैयार करने के काम में जुट गया है। माना जा रहा है कि इस सुविधा के बाद मतदान प्रतिशत बढ़ सकेगा। जिले में करीब आठ हजार दिव्यांग व 80 साल से अधिक के करीब 20 हजार वोटर हैं।
ईवीएम को दुरुस्त कराने का काम शुरू
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को भी दुरुस्त कराने का काम शुरू हो गया है। सदर तहसील परिसर में बने ईवीएम गोदाम में कर्मचारी इस काम में जुट गए हैं। इसके अलावा निर्वाचन कार्यालय में भी चहल-पहल बढ़ गई है। यह सारा काम अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार की देखरेख में कराया जा रहा है।
जिले में 20 लाख से अधिक वोटर, पुनरीक्षण का काम तेज
जिले में करीब 20 लाख वोटरों को अपने मताधिकार का मौका मिलेगा। हालांकि विधानसभा चुनाव के लिए वोटर बढ़ाने और घटाने के लिए मतदान सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा है। पिछले रविवार को पहला वृहद अभियान चलाया गया था। इसी महीने में नाम बढ़ाने और घटाने के लिए प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

दिव्यांगों और 80 वर्ष की उम्र से अधिक के वोटरों को आगामी विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए ऐसे वोटरों को चिह्नित कराया जा रहा है। ईवीएम को भी दुरुस्त कराया जा रहा है।
अमित कुमार, एडीएम (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed