फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   District hospital doctor foreign wife missing

जिला अस्पताल के डॉक्टर की विदेशी पत्नी लापता

Mon, 23 Jan 2017 12:39 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 23 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
District hospital doctor foreign wife missing
लापता - फोटो : getty images
जिला अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर की विदेशी पत्नी अचानक लापता हो गई है। शहर कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने रविवार को चिकित्सक के एक करीबी युवक को हिरासत में ले उससे घंटों पूछताछ की। चिकित्सक ने युवक पर पत्नी को ले जाने का संदेह जताया था।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो विदेशी पत्नी अपने साथ ज्वैलरी, नकदी और वीजा ले गई है। चिकित्सक ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी 19 जनवरी को घर से लापता हो गई है। खोजबीन के बावजूद महिला नहीं मिली तो मामला पुलिस के पास पहुंचा।
विज्ञापन


इस मामले की जांच किला बाजार चौकी इंचार्ज इंसाफ अली को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक चिकित्सक ने तहरीर में कहा है कि उसके घर के पास एक युवक रहता है, जिसका उसके घर आना जाना है। संदेह है कि वही उसकी रशियन पत्नी को ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और घंटों पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह लखनऊ में एक मोबाइल कंपनी में काम करता है। जिस समय महिला घर से गायब हुई, वह उस समय लखनऊ में था।

वह चिकित्सक की पत्नी के बारे में नहीं जानता। मामले के विवेचक इंसाफ अली के मुताबिक चिकित्सक की पत्नी तजाकिस्तान के अलमार्ट की रहने वाली है। डॉक्टर ने पत्नी पर ज्वैलरी, नकदी व वीजा भी ले जाने की बात कही है।


जांच में यह भी बात सामने आई है कि विदेशी महिला का वीजा जून 2017 तक का है। वीजा समाप्त होने के एक माह पहले फिर से वीजा के लिए आवेदन किया जा सकता है। महिला के दो बच्चे भी हैं। बच्चे डॉक्टर के पास हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द डॉक्टर पत्नी को खोज निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed