फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dissatisfaction expressed over the slow progress of self-help groups

Raebareli News: स्वयं सहायता समूहों की धीमी प्रगति, जताई नाराजगी

Thu, 20 Aug 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 20 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed over the slow progress of self-help groups
बलरामपुर के विकास भवन में आयोजित बैठक में मौजूद लोग
बलरामपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी योजनाओं की धीमी प्रगति पर अधिकारियों ने सख्ती दिखाई है। विकास भवन सभागार में उपायुक्त स्वतः रोजगार सुशील कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में विकासखंडवार प्रगति की पड़ताल की गई।
विज्ञापन


बैठक में हाउसहोल्ड मोबिलाइजेशन, स्वयं सहायता समूहों के गठन, बैंक खातों के संचालन एवं सत्यापन, एसएचजी स्टार्टर गतिविधियों, आरएफ और सीआईएफ वितरण, बैंक लिंकेज, लखपति दीदी योजना, आजीविका सीआरपी ऑनबोर्डिंग, टीएचआर प्लांट और वीपीआरपी कैडर मैपिंग की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों के बैंक खातों का सत्यापन कराने के साथ नए खाते खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। लखपति दीदी योजना की समीक्षा के दौरान पात्र और संभावित महिलाओं को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी विकासखंडों के ब्लॉक मिशन मैनेजर, डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर और एडीओ ग्राम्य विकास समेत संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed